Sawan Shivratri Vrat से जुड़ी संपूर्ण जानकारी

Rate this post

Sawan Shivratri Vrat – श्रावण शिवरात्रि से जुड़ी संपूर्ण जानकारी. ॐ नमः शिवाए आज का ये आर्टिकल Sawan Shivratri Vrat और Sawan Shivratri से जुड़ी संपूर्ण जानकारी से जुड़ा है. इस आर्टिकल के द्वारा आपको सावन शिवरात्रि की सम्पूर्ण जानकारी मिलने वाली है.

Sawan Shivratri Vrat
Sawan Shivratri Vrat

जैसा कि आप सभी को मालूम ही है पवित्र महीने श्रावण की यानी सावन की शुरुआत हो चुकी है. और इस सावन का इन्तजार सभी शिव भक्तो को रहता है. सावन का ये महिना हर शिव भक्त के लिए बहुत ज्यादा स्पेशल होता है. वेसे तो सावन महीने में हर दिन खास होता है. लेकिन सावन का सोमवार सबसे ज्यादा खास होता है.

Sawan Shivratri Vrat से जुड़ी संपूर्ण जानकारी

इस साल यानी २०२२ में सावन का महिना 14 जुलाई 2022 से शुरू होकर 12 अगस्त 2022 को समाप्त हो रहा है. ये शिव भक्तों का सावन है. जिसका इन्तजार हर शिव भक्त को रहता है. सावन बारिश का महीना है, सावन प्रकृति के खिलने का महीना है और सावन महादेव की भक्ति का भी महीना है। भगवान भोलेनाथ के सामने पूरे विश्वास के साथ समर्पण करने से मन की हर आस पूरी होती है। इस सावन के महीने में हर कोई शिव की भक्ति में खोया रहता है.

वेसे तो सावन के महीने में हर दिन शिव भक्तो के लिए खास होता है. लेकिन सावन के महीने में पड़ने वाली शिवरात्रि का इन्तजार भी सभी को होता है. इस दिन शिव भक्त पुरे दिन व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में खोये रहते है. सावन के महीने में Sawan Shivratri Vrat सभी शिव भक्तो के लिए खास होता है. और सभी शिव भक्तो को इस दिन का इन्तजार साल भर से रहता है. तो चलिए अब Sawan Shivratri Vrat से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करते है.

मान्यता है कि हर माह आने वाली मासिक शिवरात्रि के व्रत को अगर पूरे विधि विधान से सम्पन्न किया जाए तो मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि की भी वृद्धि होती है। इसके अलावा ये व्रत उन लोगों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है जो लोग अपनी शादी में आ रही अड़चनों से परेशान रहते हैं।
आपको बता दें श्रावण माह में शिवरात्रि का व्रत 26 जुलाई 2022 को किया जाएगा। जिसका आरंभ 26 जुलाई 2022 को शाम में 06:46 मिनट से शुरू होगा। वहीं इसका समापन 27 जुलाई 2022 को रात में 9 बजकर 11 मिनट पर होगा।

Sawan Special Top Shivratri Bhajans Mp3 Songs

Sawan Shivratri Vrat – हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। सावन के आते ही शिव भक्त पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ भगवान शिव की पूजा-पाठ में लीन हो जाते हैं। कहा जाता है कि सावन सोमवार के अलावा इस माह में आने वाली शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। इस वर्ष श्रावण शिवरात्रि मंगलवार, 26 जुलाई 2022 को मनाई जाएगी।

शास्त्रों में श्रावण मास की शिवरात्रि की महिमा का वर्णन किया गया है और इसे अत्यंत पुण्यकारी माना गया है। चलिए अब इस वर्ष श्रावण शिवरात्रि के शुभ मुहूर्त के बारे में बात करते हैं-

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय – 06:47 PM से 09:26 PM जुलाई 27
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय – 09:26 PM से 12:05AM, जुलाई 27
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय – 12:05 AM से 02:44 AM, जुलाई 27
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय – 02:44 AM से 05:22AM, जुलाई 27
चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ – जुलाई 26, 2022 को 06:46 PM बजे
चतुर्दशी तिथि समाप्त – जुलाई 27, 2022 को 09:11 PM बजे

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन शिवरात्रि के दिन जो कोई सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ और मॉं गौरी की पूजा करते हुए व्रत करते हैं, उनका वैवाहिक जीवन अधिक सुखद हो जाता है और उनकी समस्त समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। जहां, विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के साथ इस व्रत को करती हैं, वहीं अविवाहित महिलाएं सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए इस व्रत को विधि पूर्वक करती हैं।

Sawan Shivratri Vrat – सावन की शिवरात्रि पर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने का विशेष महत्व है। तो यह थी श्रावण शिवरात्रि से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें। हम आशा करते हैं कि आपको इस सावन के पावन माह में भगवान शिव का आशीष प्राप्त हो और आपके जीवन में सुख एवं समृद्धि का आगमन हो। निचे आपको सावन शिवरात्रि से जुड़े और भी आर्टिकल मिलेंगे. जिन्हें पढने के बाद आपको शिव की भक्ति से जुडी और भी जानकारी मिलेगी.

सावन से जुड़े और भी आर्टिकल आपको निचे दिए गये लिंक पर क्लिक करके मिल जायेंगे.

👉 Sawan Somvar Vrat me Kya Khana Chahiye
👉 Sawan Somvar Vrat Katha सावन सोमवार की व्रत कथा
👉 Sawan Somvar 2022 सावन सोमवार से जुड़ी संपूर्ण जानकारी
👉 Sawan Special Article शिवलिंग पर जल चढ़ाने का महत्व
👉 2022 Me Sawan Me Vrat रखने के लाभ
👉 2022 Sawan Somvar Puja Vidhi ki Jankari
👉 Shiv Puja Rashi ke Anusaar Kaise Kare
👉 Sawan Shivratri से जुडी सभी जानकारी

Sharing Is Caring:

Leave a Comment