Makar Sankranti Daan se judi Jankari

Rate this post

Welcome to My Latest Makar Sankranti Daan Article. आप सभी भक्तो के लिए मेरा आज का यह आर्टिकल Makar Sankranti Daan से जुड़ा है जिसके माध्यम से हम मकर संक्रांति के दिन दिए जाने वाले दान से जुडी पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे.

Makar Sankranti Daan se judi Jankari
Makar Sankranti Daan se judi Jankari

Makar Sankranti Daan se judi Jankari

जैसा कि आप सभी को मालूम ही है हमारे हिन्दू धर्म में अनेको ऐसे त्यौहार है जिनका इन्तजार सभी को रहता है. और उन त्योहारों की जानकारी अक्सर आपको मेरी इस वेबसाइट पर मिलती रहती है. क्युकी यह वेबसाइट पूजा पाठ से जुडी एक ऐसी वेबसाइट है. जहा पर आपको पूजा पाठ से जुडी सभी जानकारी विस्तार से मिलती है. ताकि आप सही तरीके से अपने त्यौहार को मना सको और उसका फल प्राप्त कर सको.

Makar Sankranti Daan में रखें विशेष ध्यान

मकर संक्रांति के बारे में तो आप सभी भक्तो को मालूम ही होगा. मकर संक्रांति इस साल 14 जनवरी, 2022 शुक्रवार के दिन है. मकर संक्रांति का त्योहार हिंदू धर्म का एक प्रसिद्ध त्योहार है और इस दिन दान करने से घर में सुख समृद्धि आती है। आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि इस दिन किन-किन चीजों का दान किया जाता है। इसी के साथ ये भी जानेंगे कि इस दिन (Makar Sankranti Daan) दान करते समय किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

आइए जानते है कि मकर संक्रांति के दिन किन-किन चीजों का दान करना चाहिए। इस दिन किए गए दान का महत्व जप, तप, श्राद्ध तथा अनुष्ठान आदि से दो-गुना होता है। इसलिए मकर संक्रांति पर तिल-लड्डू, चावल, उड़द की छिलकेदार दाल तथा मौसम वाली सब्जी, फल एवं सामर्थ्य के अनुसार वस्त्र, पात्र आदि का दान करने से अलौकिक फल की प्राप्ति होती है।

इस दिन घृत और कंबल के दान का भी विशेष महत्व है। मकर संक्रांति को खिचड़ी भी कहते हैं, इसलिए इस दिन खिचड़ी खाने तथा खिचड़ी और तिल दान देने का विशेष महत्व माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन तिल और खिचड़ी का दान किसी निर्धन व्यक्ति या ब्राह्मण को अवश्य करें।

माना जाता है कि इस दिन दिए गए दान का कभी भी क्षय नहीं होता। इस दिन शुद्ध घी एवं कंबल का दान करें। इससे मोक्ष की प्राप्ति होती है। गंगा स्नान एवं गंगातट पर दान करें। किसी पवित्र नदी में स्नान अवश्य करें। यदि आप ऐसा नहीं कर सकते तो अपने नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान अवश्य करें। तिल और गुड़ की बनी मिठाई बांटे। भगवान सूर्य के साथ भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान शिव की पूजा भी अवश्य करें।

Makar Sankranti Daan में अपने पिता को कुछ न कुछ उपहार अवश्य दें और उनके चरण स्पर्श करके उनका आर्शीवाद भी अवश्य लें क्योंकि इस दिन सूर्यदेव शनिदेव की राशि मकर में गोचर करते हैं और शास्त्रों के अनुसार सूर्य देव भगवान शनि के पिता हैं। इस दिन चौदह चीजों का दान किया जाता है। यदि संभव हो सके तो किसी मंदिर में चौदह चीजों का दान अवश्य करें।

तो ये थी मकर संक्रांति के दिन किए जाने वाले दान के बारे में जानकारी, अब हम जानेंगे कि मकर संक्रांति के दिन क्या नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना वर्जित होता है और घर के बड़ों का अपमान भूलकर भी ना करें। विशेषकर पिता का नहीं, नहीं तो आपको सूर्यदेव के साथ – साथ शनिदेव के क्रोध का भी सामना करना पड़ सकता है।

मकर संक्रांति के दिन झाड़ू का दान नहीं करना चाहिए। इससे आपको दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है और भूलकर भी इस दिन काले रंग के वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए। इस दिन भूलकर घर में लहसुन, प्याज और मांसाहार का प्रयोग बिल्कुल भी न करें और घर के अंदर या बाहर किसी पेड़ की कटाई-छंटाई न करें। इसी के साथ भिक्षुक, साधु या बुजुर्ग को अपनी सामर्थ्य के अनुसार कुछ ना कुछ दान अवश्य करें।

Devuthani Ekadashi Vrat Katha or Pooja Vidhi

Sharing Is Caring:

Leave a Comment